---Advertisement---

BPSC Syllabus 2025 in Hindi : प्रीलिम्स और मेन्स का पूरा सिलेबस PDF डाउनलोड करें

Published on: August 27, 2025
BPSC Syllabus 2025 in Hindi : प्रीलिम्स और मेन्स का पूरा सिलेबस PDF डाउनलोड करें
---Advertisement---

BPSC Syllabus 2025 in Hindi

BPSC (Bihar Public Service Commission) Exam का Syllabus

BPSC परीक्षा का पाठ्यक्रम तीन चरणों में होता है :
प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू

प्रीलिम्स में एक ही पेपर (150 प्रश्न और 2 घंटे) का होता है, जिसमें सामान्य अध्ययन, करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, बिहार का इतिहास-भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था और सामान्य विज्ञान भी शामिल हैं।

मेन्स परीक्षा में सामान्य हिन्दी (क्वालिफाइंग), सामान्य अध्ययन-I, सामान्य अध्ययन-II, निबंध और एक वैकल्पिक विषय शामिल होता है। इसमें उत्तर वर्णनात्मक (Descriptive) लिखने होते हैं।

इंटरव्यू में (120 अंक) का होता है, जिसमें अभियार्थी की व्यक्तित्व, तर्कशक्ति और प्रशासनिक समझ की जांच की जाती है।

BPSC परीक्षा का पाठ्यक्रम : BPSC Syllabus 2025 in Hindi

BPSC की परीक्षा तीन चरणों में होती है |

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
  2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
  3. साक्षात्कार (Interview)

BPSC प्रीलिम्स एक Objective Type परीक्षा होती है जिसमें केवल एक पेपर सामान्य अध्ययन (General Studies) होता है। इसमें कुल प्रश्नो की संख्या 150 पूछे जाते हैं और समय सीमा 2 घंटे की होती है। अर्थात यह केवल उम्मीदवारों की प्रारंभिक छंटनी करने के लिए लिया जाता है। अर्थात इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते है |

  • सामान्य अध्ययन
भारतीय इतिहास (Ancient, Medieval, Modern)
बिहार का इतिहास और योगदान
भारत का राष्ट्रीय आंदोलन एवं बिहार का रोल
भारतीय और विश्व भूगोल (विशेषकर बिहार का भूगोल)
भारतीय राजव्यवस्था और अर्थव्यवस्था
भारतीय संविधान के प्रमुख अंश
सामान्य विज्ञान (Physics, Chemistry, Biology – 10वीं स्तर तक)
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ)
सामान्य मानसिक क्षमता (Reasoning और Analytical Ability)

BPSC Mains का परीक्षा लिखित होती है। इसमें कुल 4 अनिवार्य पेपर होते है और 1 वैकल्पिक (Optional) पेपर शामिल होता है|

4 अनिवार्य पेपर – 900 अंक

1. सामान्य हिन्दी (General Hindi) : 100 अंक

  • यह एक क्वालीफाइंग पेपर होता है। अर्थात इसमें न्यूनतम 30 अंक लाना जरूरी होता है, लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते है।
  • विषय : व्याकरण , संधि, समास, तत्सम-तद्भव, पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे और लोकोक्तियाँ, पत्र और निबंध लेखन, सार लेखन |

2. सामान्य अध्ययन – I : 300 अंक

  • आधुनिक इतिहास (Modern Indian History)
  • भारत का स्वतंत्रता संग्राम
  • भारतीय संस्कृति और समाज
  • बिहार का इतिहास और भूमिका
  • भारतीय राजनीति और शासन व्यवस्था
  • भारतीय और विश्व भूगोल
  • सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार का योगदान

3. सामान्य अध्ययन – II : 300 अंक

  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • बिहार की अर्थव्यवस्था
  • कृषि और औद्योगिक विकास
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • पर्यावरणीय मुद्दे और जलवायु परिवर्तन
  • सांख्यिकी और ग्राफ का विश्लेषण
  • अंतरराष्ट्रीय संबंध और समसामयिक घटनाएँ

4. निबंध लेखन : 300 अंक

  • यह इसमें अभियार्थी को दिए गए विषय पर विस्तार से निबंध लिखना होता है। और विषय आमतौर पर सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक या सांस्कृतिक मुद्दों पर आधारित होते हैं।

वैकल्पिक पेपर(Optional Paper) – 300 अंक

इस BPSC Mains में Optional Subject आपको खुद से चुनना पड़ता है। अर्थात अभियार्थी अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार एक विषय चुन सकते हैं।

BPSC Mains में उपलब्ध Optional Subject निम्लिखित है |

  • इतिहास (History)
  • भूगोल (Geography)
  • अर्थशास्त्र (Economics)
  • राजनीति (Polity)
  • रसायन विज्ञान (Chemistry)
  • मानव विज्ञान (Anthropology)
  • वनस्पति विज्ञान (Botany)
  • कृषि (Agriculture)
  • पशुपालन विज्ञान (Animal Husbandry)
  • भूविज्ञान (Geology)
  • समाजशास्त्र (Sociology)
  • मनोविज्ञान (Psychology)
  • . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . आदि |

Mains परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। और यह 120 अंकों का होता है। अर्थात इसमें प्रश्न पूछे जाते है सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और बिहार की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से संबंधित होते हैं।

BPSC परीक्षा में कुल अंक : BPSC Syllabus 2025 in Hindi

चरणविषयअंक
प्रीलिम्स (Preliminary Exam) :सामान्य अध्ययन (Objective)150
मेन्स (Mains Exam) :सामान्य हिन्दी
सामान्य अध्ययन I
सामान्य अध्ययन II
निबंध
वैकल्पिक विषय
100 (क्वालिफाइंग)
300
300
300
300
साक्षात्कार (Interview) :Personality Test / Confidence / Communication Skills120

तैयारी कैसे करें : BPSC Syllabus 2025 in Hindi

प्रीलिम्स के लिए तैयारी :6वीं से 12वीं तक के NCERT के किताब अच्छे से पढ़े |
जैसे -इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था |

बिहार से जुड़े विशेष किताबें पढ़ें |
जैसे -बिहार का इतिहास, भूगोल और अर्थव्यवस्था।

करंट अफेयर्स के लिए रोज़ अखबार पढ़ें।
जैसे -द हिंदू, प्रभात खबर
मेन्स के लिए तैयारी :मेन्स के लिए उत्तर लेखन पर ज्यादा ध्यान दें।और निबंध लेखन का नियमित अभ्यास करें। और Optional Subject के लिए एक अच्छे बुक का फॉलो करें।
इंटरव्यू के लिए तैयारी :इंटरव्यू में जब आप बैठो तो आत्मविश्वास के साथ जवाब दें। और अपनी डिग्री, विषय और बिहार की मौजूदा समस्याओं पर गहरी जानकारी रखें।

Important Links

BPSC Official Website : Click Here

Next Requirement : Click Here

निष्कर्ष :

BPSC Syllabus 2025 in Hindi : यह BPSC परीक्षा बिहार की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है,अर्थात जिसमें प्रीलिम्स, मेन्स और पर्सनालिटी टेस्ट शामिल हैं। अतः आप इसे सही रणनीति के साथ , करंट अफेयर्स और उत्तर लेखन का अभ्यास सफलता की कुंजी है। बिहार से जुड़े विषयों की गहरी समझ रखने वाला उम्मीदवार इस परीक्षा में निश्चित रूप से सफल हो सकता है।

धन्यवाद !

Leave a Comment